फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री करेंगे देश की पहली चालक रहित मेट्रो का उद्घाटन, एनसीएमसी कार्ड भी होगा लॉन्च

Sun, 27 Dec 2020 08:25 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार सुबह 11 बजे देश की पहली चालक रहित मेट्रो सेवा की शुरुआत करेंगे। मेजेंटा लाइन पर जनकपुरी-बॉटेनिकल गार्डन कॉरिडोर पर 37 किलोमीटर के दायरे में इस सेवा की शुरुआत के साथ साथ पीएम, विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) सेवा का भी शुभारंभ करेंगे। इससे दिल्ली एनसीआर के यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सेवाओं का अपनी सहूलियत के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।

विज्ञापन


तकनीक की दिशा में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) ओर की बढ़ाए इस कदम से डीएमआरसी का नाम दुनिया के अग्रणी मेट्रो सेवा में शामिल हो जाएगा। जून, 2021 तक पिंक लाइन(मजलिस पार्क-शिव विहार) पर 57 किलोमीटर के दायरे में भी चालक रहित मेट्रो की शुरुआत की संभावना जताई है।
 
अगले साल तक डीएमआरसी यात्रियों को 94 किलोमीटर के दायरे में चालक रहित मेट्रो में सफर का मौका मिलेगा। यह पूरी दुनिया में ड्राइवरलेस मेट्रो नेटवर्क का करीब नौ फीसदी होगा। यह सेवा पूर्ण तौर पर स्वचालित होगी। इससे न केवल मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम होगा बल्कि त्रुटियों की आशंका भी नगण्य होगी। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर नेशनल मोबिलिटी कार्ड का यात्री कर सकेंगे इस्तेमाल 
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर प्रधानमंत्री, नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी) का भी उदघाटन करेंगे। मेट्रो के लिए यह भी एक बड़ी उपलब्धि होगी। इस सेवा की शुरुआत से 23 बैंकों की ओर से जारी रुपे-डेबिट कार्ड का देश के किसी भी कोने से प्राप्त इस कार्ड का एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर यात्रा के लिए किया जा सकेगा।

मेट्रो की सभी लाइनों पर 2022 तक यात्रियों को कॉमन मोबिलिटी कार्ड से सफर का मौका मिल सकेगा। डीएमआरसी की ओर से वर्तमान में 390 किलोमीटर के दायरे में 11 कॉरिडोर(नोएडा-ग्रेटर नोएडा) के 285 स्टेशनों के बीच यात्रियों को मेट्रो सुविधा मुहैया की जा रही है।

29 दिसंबर को ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का उद्घाटन 
 

इसके अलावा पीएम मोदी 29 दिसंबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के 'न्यू भूपुर-न्यू खुर्जा खंड'  का उद्धघाटन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें