सिटी थाना क्षेत्र के मदनपुरी इलाके में मंदिर गई महिला से पूजारी ने छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर पूजारी और उसके परिवार ने महिला को बुरी तरह पीट दिया गया।
गंभीर हालत में उसे सिविल अस्पताल दाखिल कराया गया है। घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने रोड जाम कर आरोपी पंडित समेत परिवार के लोगो को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।
खबर लिखे जाने तक पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच लोगों को शांत करने की कोशिश कर रहे है। जानकारी के मुताबिक मदनपुरी गली नंबर एक में रहने वाली महिला मंगलवार शाम को पड़ोस में ही बने मंदिर में पूजा के लिए गई थी।
बताया जाता है कि यहां तैनात पूजारी विनोद ने कुछ महीने पहले महिला के साथ छेड़छाड़ की थी इसे लेकर महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया। मंगलवार को महिला के मंदिर आने पर पूजारी ने उसे केस वापिस लेने की बात कहते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी।