फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर महंगाई की मार, दाम में 30 फीसदी तक इजाफा

Thu, 09 Mar 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बार होली की तैयारी में जुटे लोगों को इस बार महंगाई की मार परेशान कर रही है। इस मौके पर खरीदे जाने वाले तकरीबन सभी सामानों की कीमत में 40 से 100 रुपये तक का इजाफा हो गया है।
विज्ञापन

 बीते वर्ष के मुकाबले सामानों के दाम में 30 फीसदी से अधिक तक इजाफा हुआ है।

दुकानदारों का कहना है कि पिचकारी के अलावा अन्य सभी चीजें महंगी हो गई हैं। रंगारंग त्योहार होली का काउंटडाउन शुरू होते ही बाजारों में भीड़ उमड़नी शुरू हो गई है। भीड़ सदर बाजार और ट्रक मार्केट में पहुंचने लगी है। फिलहाल लोग रंगों और गुलाल की खरीददारी इस समय अधिक कर रहे हैं। मिठाइयों की दुकानों पर पूछताछ ज्यादा हो रही है और खरीददारी कम।

सदर बाजार स्थित रेवाड़ी स्वीट्स के एक सेल्समैन का कहना है कि होली पर मिठाइयों की मांग बढ़ जाती है। खासकर गुझिया सबसे अधिक बिकती है। वह बताते हैं कि पिछली वर्ष की तुलना में इस बार गुझिया प्रति किलो 20 से 40 रुपये महंगी हो गई है। वहीं रंग और गुलाल बेचने वाले दुकानदार महेश बताते हैं कि रंगों में 20 से 75 प्रति पैकेट के हिसाब से महंगाई बढ़ गई है।
विज्ञापन


जो गुलाल पिछले वर्ष 40 रुपये के थे, अब वह 60 में बिक रहे हैं। ट्रक मार्केट के रंग विक्रेता संजू का कहना है कि इस बार स्प्रे वाले रंगों की डिमांड ज्यादा है। यह स्प्रे 80 से 150 रुपये प्रति बोतल है। वहीं हर्बल गुलाल और रंगों को भी अधिकतर लोग पसंद कर रहे हैं। पिचकारी विक्रेता अशोक बताते हैं कि पिचकारी के भाव 10 से 30 रुपये तक बढ़े हैं।

इनमें आई है महंगाई...
वस्तु=================कीमत (पिछले वर्ष)===============मौजूदा कीमत
कलर स्प्रे         60-120 रुपये            80-290 रुपये
कैमल गुलाल    हर्बल    40 रुपये पैकेट            60 रुपये पैकेट
कैमल गुलाल सिंपल    20 रुपये पैकेट            40 रुपये पैकेट
तोता गुलाल        40 रुपये पैकेट            60 रुपये पैकेट
सूखा रंग        15 रुपये डिबिया            40 रुपये पैकेट
सूखा हर्बल रंग    30 रुपये डिबिया            45 रुपये डिबिया
मुर्गा छाप रंग        18 रुपये पैकेट            30 रुपये पैकेट

फूल गुझिया =======320 रुपये किलो===========360 रुपये किलो
केसर गुझिया =====320 रुपये किलो        340 रुपये किलो
कलश गुझिया        340 रुपये किलो        360 रुपये किलो
चंद्र कला गुझिया    330 रुपये किलो        360 रुपये किलो
समोसा गुझिया    340 रुपये किलो        360 रुपये किलो

रंग-बिरंगी दिखने लगीं पिचकारियां
होली के नजदीक आते ही पूरा शहर रंगों से सज गया है। जगह-जगह रंग बेचने वाले बैठ गए हैं। दुकानों पर रंग-बिरंगी पिचकारियां दिखने लगी हैं। बाजार में इस बार भी मोदी और केजरीवाल पिचकारी का क्रेज है। बाजार में रॉकेट लांचर के आकार के छोटे पटाखे के आकार की पिचकारी आनी शुरू हो गई हैं। दुकानदारों की मानें तो एक-दो दिनों में और नया ऑर्डर आएगा। इसमें कई और डिजाइन मिलेंगे। इसमें बच्चों के लिए कई कार्टून कैरेक्टर तो फिल्मी सितारे भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें