फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की चौथी शादी रोकने को पत्नी ने भेजा ईमेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अखबारों में इश्तेहार देकर धोखे से शादी करने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ उसकी तीसरी पत्नी ने ऑस्ट्रेलिया से ई-मेल के जरिये एक सामाजिक संगठन और कासना पुलिस को शिकायत की है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि उसका पति पहले दो बार शादी कर चुका है और अब उसकी गैर मौजूदगी का फायदा उठाकर चौथी शादी करने जा रहा है। पीड़िता ने पति की चौथी शादी रुकवाने की गुहार लगाई है।

वहीं कासना इंस्पेक्टर एपी सिंह का कहना है कि अभी तक इस तरह का प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है। हालांकि अगर उन्होंने ई-मेल के जरिये कोई शिकायत भेजी होगी तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

महिला ने कहा 2008 में हुई थी शादी

मानव पूर्त न्यास संगठन की राष्ट्रीय महामंत्री आरती शर्मा ने बताया कि ई-मेल में पीड़िता ने कहा है कि वह पंजाब की रहने वाली है।

उसने अखबार में निकले इश्तेहार के आधार पर शहर के ओमेगा-वन सेक्टर निवासी एक युवक से जून 2008 में शादी की थी। शादी के बाद पता चला कि वह पहले ही दो बार शादी कर चुका है।

इसके बाद वह जॉब के लिए ऑस्ट्रेलिया चली गई। नौकरी मिलने के बाद वह बच्ची और पति को लेकर विदेश ऑस्ट्रेलिया चली गई, मगर पति बच्ची को लेकर वापस आ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें