फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरुणाचल में राष्ट्रपति शासन का प्रस्ताव है लोकतंत्र की हत्याः आप

विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी (आप) ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने के केंद्र सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया है। आप का कहना है केंद्र सरकार के इस फैसले से लोकतंत्र की हत्या हुई है।
विज्ञापन


उम्मीद है कि दूसरे राजनीतिक दल इसका विरोध करेंगे और सरकार का राष्ट्रपति शासन लगाने का प्र्र्रस्ताव राज्यसभा में पास न हो।

आम आदमी पार्टी का कहना है कि गणतंत्र दिवस के दो दिन पहले भारतीय जनता पार्टी नीत केन्द्र सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले को संघीय ढांचे पर हमला बताया है।

चौंकाने वाला है फैसलाः केजरीवाल

पार्टी की ओर से कहा गया है कि केंद्रीय कैबिनेट का यह फैसला असंवैधानिक और लोकतंत्र की हत्या के समान है। भाजपा की यह राजनीतिक असहिष्णुता है।

अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन संबंधी मामले की सुनवाई जब उच्चतम न्यायालय में चल रही है ऐसे समय में राज्यपाल की ओर से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने के लिए केन्द्र को अपनी रिपोर्ट भेजना ठीक नहीं है। केन्द्र सरकार का यह फैसला सुप्रीम कोर्ट के एक चर्चित आदेश का भी अवहेलना है।

अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की केन्द्रीय कैबिनेट की सिफारिश को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारत के संविधान की हत्या करार दिया है। केजरीवाल ने ट्वीट करके इस फैसले को चौकाने वाला बताया है।
विज्ञापन

केजरीवाल ने ट्वीट कर जताई हैरानी

एक ट्वीट को अरविंद केजरीवाल ने रि-ट्वीट किया जिसमें लिखा था कि पहले राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने की कोशिश की और फिर राष्ट्रपति शासन की सिफारिश, ये आग से खेलने जैसा है।
This is shocking.... https://t.co/YuH1050dlg— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 24, 2016

केजरीवाल ने ट्वीट में लिखा है कि केन्द्रीय मंत्रिमंडल की अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफरिश चौकाने वाला है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ये संविधान की हत्या है। भाजपा चुनाव हार गई तो पिछले दरवाजे से सत्ता हासिल करने की कोशिश है।
Union Cab recommending Prez rule in Arunachal shocking. Murder of Consti on Rep D eve. BJP lost elections.Now acquiring power thro back door— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 24, 2016

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें