फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म देखने पहुंचे केजरीवाल, लगे मोदी-मोदी के नारे

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के साथ रविवार शाम वैशाली सेक्टर-1 स्थित अंसल प्लाजा मॉल में अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘एयरलिफ्ट’ देखी।
विज्ञापन


दोनों नेताओं के साथ उनके परिवारों के अलावा कई कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। खास बात यह रही कि जब शो खत्म होने के बाद केजरीवाल बाहर निकले तो दर्शकों ने मोदी-मोदी के नारे लगाने शुरू कर दिए।

बिना कोई रिएक्ट किए आप नेता वहां से निकल गए। अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया शाम करीब साढ़े सात बजे अंसल प्लाजा पहुंचे।
विज्ञापन

सिसोदिया के साथ केजरीवाल ने देखा आठ बजे का शो

उनके साथ परिवार और कई कार्यकर्ता मौजूद थे। रात आठ बजे का शो उन्होंने देखा। इस दौरान आसपास मौजूद लोग उनके साथ सेल्फी लेते दिखे। इस दौरान उन्होंने कहा कि एयरलिफ्ट एक भारतीय की कहानी है, जिसने अपने दम पर लाखों लोगों को कुवैत से रेस्क्यू करवाया।

ऐसे में यह फिल्म प्रेरणादायी है। सभी को इससे प्रेरणा लेनी चाहिए। करीब सवा दस बजे फिल्म पूरी होने के बाद सभी दिल्ली स्थित अपने आवास पर लौट गए।

एसएचओ इंदिरापुरम गोरखनाथ यादव ने बताया कि उनके आने की सूचना पर पूरी सुरक्षा के बीच उन्हें दिल्ली बॉर्डर से एस्कॉर्ट कर लाया गया। साथ ही वापस छोड़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें