फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महामहिम की पाठशाला, बच्चों को पढ़ाएंगे राष्ट्रपति

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर 4 सितंबर को सरकारी स्कूल में शिक्षक की भूमिका में नजर आएंगे। वह न सिर्फ बच्चों को पढ़ाएंगे और बातचीत करेंगे बल्कि शिक्षकों को भी उनसे रूबरू होने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन


वह प्रेसिडेंट एस्टेट स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में डेढ़ घंटे रुकेंगे। देश के किसी भी राज्य के सरकारी स्कूल के बच्चों से राष्ट्रपति पहली बार इस तरीके से रूबरू होंगे।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 4 सितंबर को डॉ. राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय में 11.30 से 1 बजे तक कक्षा में छात्रों और शिक्षकों के राष्ट्रपति से रूबरू होने की सहमति की जानकारी संवाददाता सम्मेलन में दी।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

देश की जानी मानी हस्तियों की भी लगेगी क्लास

सिसोदिया ने कहा कि राष्ट्रपति जब शिक्षक की भूमिका में सरकारी स्कूल में आएंगे तो इससे शिक्षकों को सम्मान मिलेगा। बच्चों का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।

राष्ट्रपति से बी ए टीचर कार्यक्रम की शुरुआत होगी। उसके बाद कला, संस्कृति, खेल, बिजनेस, नामी कंपनियों के सीईओ, राजनीति, आईएएस और अन्य क्षेत्रों के सफल लोग सरकारी स्कूलों में बी ए टीचर कार्यक्रम में पढ़ाने और अनुभव साझा करने आएंगे।

सिसोदिया ने बताया कि सफल सीईओ, सफल बिजनेसमैन और नौकरशाहों की सहमति भी मिल चुकी है। साथ ही सिसोदिया ने अपील की है कि अपने-अपने क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले सरकारी स्कूलों में शिक्षक के तौर पर आएं और भागीदारी निभाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें