फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास में पहली बार, कुछ देर में लगेगी भारत के राष्ट्रपति की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
जन्माष्टमी का उत्सव पांच सितंबर को होने की वजह से इस साल शिक्षक दिवस एक दिन पहले यानि चार सितंबर को ही मनाया जा रहा है। दिल्ली के डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद सर्वोदय विद्यालय और यहां के छात्रों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया है।
विज्ञापन


इतिहास में पहली बार राष्ट्रपति भवन परिसर में स्थित इस स्कूल के बच्चों को पढ़ाने के लिए आज खुद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी यहां पहुंचने वाले हैं। इस मौके पर राष्ट्रपति बच्चों को भारत का राजनीतिक इतिहास पढ़ाने वाले हैं।

दोपहर बारह बजे के करीब राष्ट्रपति की पाठशाला शुरु होगी। इस मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी उनके साथ मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन


बता दें कि अगस्त महीने की शुरुआत में खुद दिल्ली के सीमए और डिप्टी सीएम ने राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी से मुलाकात कर शिक्षक दिवस के दिन बच्चों को पढ़ाने का अनुरोध किया था जिसे महामहिम ने स्वीकार कर बच्चों को पढ़ाने की बात स्वीकार की थी।
विज्ञापन

किसी नेता की नहीं होगी राष्ट्रपति की क्लास में एंट्री

इस मौके को खास बनाने के लिए राष्ट्रपति ने यह भी कहा है जिस वक्त वह सर्वोदय विद्यालय के बच्चों को पढ़ाएंगे उस समय क्लास में बच्चों और उनके अलावा और कोई नहीं होगा।

खुद दिल्ली के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम इस दौरान दूसरे कमरे में लगी टीवी स्क्रीन पर इस कार्यक्रम को देखेंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी इस मौके का फायदा उठाना चाहते हैं और वह भी बच्चों को पढ़ा सकते हैं।

दिलचस्प बात है कि राजनीति में आने से पहले खुद राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी एक शिक्षक थे और कॉलेज में पढ़ाते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें