फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: न्यू डेवलपमेंट बैंक की अध्यक्ष ने किया नमो भारत कॉरिडोर का दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सराय काले खां से आनंद विहार तक की यात्रा कर आरआरटीएस की तकनीक, मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन और जेंडर-इंक्लूसिव मॉडल की सराहना
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
न्यू डेवलपमेंट बैंक (एनडीबी) की अध्यक्ष डिल्मा रूसेफ ने सोमवार को वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर का दौरा किया। उनके साथ एनसीआरटीसी की निदेशक (वित्त) नमिता मेहरोत्रा भी रहीं।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने दौरे की शुरुआत सराय काले खां नमो भारत स्टेशन से की। यहां पर प्रतिनिधिमंडल को देश के पहले रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) नमो भारत परियोजना में उपयोग की गई तकनीकों और प्रमुख नवाचारों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि सराय काले खां स्टेशन को एक प्रमुख मल्टी-मोडल ट्रांजिट हब के रूप में विकसित किया जा रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने स्टेशन के एकीकृत डिजाइन और विभिन्न परिवहन साधनों के बीच यात्रियों के निर्बाध आवागमन की व्यवस्था का अवलोकन भी किया। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना का मुख्य सिद्धांत मल्टी-मोडल इंटीग्रेशन (एमएमआई) है। इससे भविष्य में एक व्यापक नेटवर्क ऑफ नेटवर्क्स विकसित होगा। प्रतिनिधिमंडल ने सराय काले खां से आनंद विहार तक नमो भारत ट्रेन से यात्रा की। उन्हें एनसीआरटीसी के जेंडर-इंक्लूसिव परिचालन मॉडल की भी जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें