फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: राष्ट्रपति मुर्मू ने सर गंगा राम अस्पताल में अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन

Thu, 26 Jun 2025 03:08 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को सर गंगा राम अस्पताल (एसजीआरएच) में अत्याधुनिक कैंसर चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया और रोगियों से बातचीत की। राष्ट्रपति ने एक स्मृति पट्टिका का अनावरण भी किया और परिसर का दौरा किया।
विज्ञापन
राष्ट्रपति मुर्मू ने सर गंगा राम अस्पताल में अत्याधुनिक कैंसर केयर सेंटर का किया उद्घाटन - फोटो : X/@rashtrapatibhvn
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के एक निजी अस्पताल में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन किया। साथ ही कैंसर के मरीजों से मुलाकात की। यह नया कैंसर सेंटर एक समग्र केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जो कैंसर के निदान, उपचार और दीर्घकालिक देखभाल के लिए सुविधा प्रदर्शन करेगा।

विज्ञापन


इसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, रेडिएशन थेरेपी और डे-केयर कीमोथेरेपी की सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी। अत्याधुनिक डायग्नोस्टिक और थैरेपेटिक तकनीकों से सुसज्जित यह सुविधा मल्टीडिसिप्लिनरी दृष्टिकोण को अपनाते हुए हर कैंसर रोगी को व्यक्तिगत, सटीक और सहानुभूतिपूर्ण देखभाल प्रदान करेगी।

इस मौके पर डॉ. डी एस राणा ने कहा कि पिछले 50 साल से अस्पताल का प्रबंधन 25 प्रख्यात डॉक्टरों और एक छोटी कोर एडमिन टीम से बनी बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट से किया जा रहा है। हम दिल्ली की सीमाओं से आगे बढ़कर अधिक समुदायों तक पहुंचना चाहते हैं।
विज्ञापन


आगे कहा कि हमारा सपना है कि मेडिकल कॉलेज खोलें ताकि स्वास्थ्य सेवा में और बड़ा योगदान दे सकें। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय स्वरूप ने कहा कि कैंसर केयर सेंटर में सभी प्रकार के कैंसर मामलों के लिए सबसे उन्नत डायग्नोस्टिक, थैरेपेटिक और आफ्टर-केयर सेवाएं उपलब्ध हैं। बता दें कि राजेंद्र नगर स्थित इस अस्पताल में 900 से अधिक बेड और 71 चिकित्सा विभाग हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें