फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहा अर्जुन, चिकित्सकों ने दिया जवाब; थार चालक ने मार दी थी टक्कर

Thu, 26 Jun 2025 07:51 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

हादसे के बाद आरोपी थार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया था। फिलहाल अर्जुन को वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन बुधवार को चिकित्सकों ने उसकी बिगड़ती हालत में सुधार होने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांडव नगर में शुक्रवार तड़के तेज रफ्तार थार ने स्कूटी सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के बाद दो युवकों को छुट्टी दे दी गई। वहीं, एक अन्य युवक अर्जुन पिछले पांच दिनों से गंभीर हालत में सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

विज्ञापन


हादसे के बाद आरोपी थार को मौके पर ही छोड़कर भाग गया था। फिलहाल अर्जुन को वेंटिलेटर पर रखा गया है, लेकिन बुधवार को चिकित्सकों ने उसकी बिगड़ती हालत में सुधार होने से इन्कार कर दिया है।

अर्जुन के चाचा राजेश ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उनका बेटा जिंदगी और मौत से लड़ रहा है और आरोपी कार चालक फरार होकर खुला घूम रहा है। हादसे के पांच दिन बाद भी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उन्हें डर है कि वह किसी और जगह किसी अन्य व्यक्ति को भी अपना निशाना न बना ले।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि हादसे के बाद अर्जुन को सफदरजंग अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया। मंगलवार को उसकी हालत में सुधार होने पर उसे आईसीयू से बाहर निकाला था, लेकिन उसकी हालत फिर से बिगड़ गई। इसके बाद चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखकर उपचार शुरू किया। बिगड़ती हालत को देखते हुए बुधवार को डॉक्टरों ने उसकी हालत में सुधार न होने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें