फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति भवन की टीम ने किया गोद लिए गांवों दौरा, चला पौधरोपण अभियान

Sat, 06 Aug 2016 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
प्रणब मुखर्जी को लिखा पत्र - फोटो : PTI
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए पांच गांवों का शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन की टीम ने दौरा किया। इस मौके पर गांवों में विशेष पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर गांव वालों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित किया गया। राष्ट्रपति भवन की टीम व जिला प्रशासन के अधिकारियों ने अलेस्ट्रोनिया, पपीता, अशोक, कदम, जामुन, अमरूद और आम सहित 100 से अधिक पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


राष्ट्रपति भवन की दो टीमें गुड़गांव पहुंचीं थीं। एक टीम का नेतृत्व राष्ट्रपति भवन के डायरेक्टर एनकेसुधांशु और दूसरी टीम का नेतृत्व ओएसडी अभिजीत ने किया। इस अवसर पर गुड़गांव के अतिरिक्त उपायुक्त विनय प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

दौला गांव के राजकीय विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम रखा गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति भवन के डायरेक्टर एनके सुधांशु मौजूद रहे। जिला प्रशासन की टीम का नेतृत्व अतिरिक्त उपायुक्त ने किया।
विज्ञापन


एनके सुधांशु ने कहा कि राष्ट्रपति के गोद लिए गए इन पांच गांवों को स्मार्ट बनाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर काम करना होगा। राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गांवों दौला, हरचंदपुर, अलीपुर, ताजनगर और रोजका मेव को बेहतर बनाने का कार्य किया जा रहा है।

छात्रों को वाईफाई के बारे में भी बताया गया। एकल सेवा केंद्र में मिलने वाली 102 सुविधाओं के संबंध में उन्हें जानकारी दी गई। सुधांशु और विनय प्रताप सिंह ने राष्ट्रपति द्वारा गोद लिए गए प्रत्येक गांव में कंप्यूटराइज एकल सेवा केंद्र के लिए निशुल्क कंप्यूटर दिया। इस अवसर पर टीम द्वारा गांव की दो महिलाओं को हेल्थ केयर किट दी गई। जिन्होंने इसी माह बच्चियों को जन्म दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें