फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: खर्च होंगे 20 हजार करोड़, बनेंगे तीन डबल डेकर फ्लाईओवर; दो पर चलेगा ट्रैफिक, सबसे ऊपर दौड़ेगी मेट्रो

Thu, 16 Mar 2023 06:58 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस साल दिल्ली सरकार का बुनियादी ढांचे के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण की योजना पर फोकस रहेगा। सरकार पीडब्ल्यूडी की सभी 1400 किलोमीटर लंबी सड़कों का सौंदर्यीकरण करेगी। 
विज्ञापन
विदेश की तर्ज में सजेंगी दिल्ली की सड़कें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप सरकार राजधानी को और भी खूबसूरत बनाने की तैयारी में है। मेट्रो ट्रैक के साथ डबल डेकर फ्लाईओवर का भी निर्माण होगा। इसमें नीचे के दो तलों पर वाहन दौड़ेंगे और सबसे ऊपर मेट्रो चलेगी। बजट में सरकार इन योजनाओं के लिए प्रस्ताव पेश करने की तैयारी की जा रही है। वित्त मंत्री कैलाश गहलोत वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट की तैयारियों में जुटे हैं। 21 मार्च को सदन बजट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, इस साल दिल्ली सरकार का बुनियादी ढांचे के सौंदर्यीकरण और आधुनिकीकरण की योजना पर फोकस रहेगा। सरकार पीडब्ल्यूडी की सभी 1400 किलोमीटर लंबी सड़कों का सौंदर्यीकरण करेगी। पूरे प्रोजेक्ट के लिए 10 साल की अवधि में लगभग 20,000 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव पेश किया जा सकता है। 

आठ साल में 28 फ्लाईओवर और अंडरपास के काम को पूरा किया जाएगा। बजट में 30 फ्लाईओवर, अंडरपास और पुल बनाने का प्रस्ताव सरकार पेश करेगी, ताकि शहर में जाम की समस्या कम हो सके। तीन डबल डेकर फ्लाईओवर बनेंगे। निचले दो हिस्सों पर वाहन चलेंगे और ऊपरी डेक पर मेट्रो दौड़ेगी।

बजट पर टिकी 20 लाख व्यापारियों की निगाहें
दिल्ली सरकार के बजट पर व्यापारिक संगठनों समेत 20 लाख कारोबारियों और फैक्ट्री मालिकों की नजर है। चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने व्यापारियों और फैक्टरी मालिकों की ओर से वित्त मंत्री कैलाश गहलोत को इस बाबत पत्र भी लिखा है। इसमें व्यापार क्षेत्र के विकास के लिए अलग से फंड घोषित करने, बाजारों का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने की मांग की गई है, ताकि अधिक से अधिक लोग पहुंच सकें।

मार्केट में सड़क, शौचालय, पीने का पानी, सीवर, साफ-सफाई, पार्किंग, अंडरग्राउंड पार्किंग पर गंभीरता से काम होना चाहिए। सीटीआई चेयर मैन बृजेश गोयल ने कहा है कि इंडस्ट्रियल एरिया के विकास के लिए भी अलग पैकेज की घोषणा जरूरी है। रीटेल व्यापारी ई-कॉमर्स कंपनियों द्वारा पैदा की गई चुनौतियां झेल रहे हैं। दिल्ली सरकार को इस पर अंकुश लगाने का प्रस्ताव बजट में लाना चाहिए। कई कंपनियों में विदेशी पैसा लगा है। दिल्ली सरकार अपना पोर्टल लेकर आए, जिस पर यहां के कारोबारी रजिस्टर्ड हों और माल दिखा सकें। इससे काफी लाभ मिल सकेगा।

सीटीआई महासचिव रमेश आहूजा ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया के विकास पर भी सरकार को ध्यान देना होगा। यहां के लिए विशेष पैकेज घोषित हो। सड़कों का निर्माण, स्ट्रीट लाइट, सीसीटीवी, पीने का पानी, सीवर और सुरक्षा पर फोकस किया जाए। 
विज्ञापन

सीटीआई का कहना है कि देश में जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित हो रहा है। वॉल्ड सिटी के ऐतिहासिक बाजारों की विरासत को संभलाना होगा। वित्त मंत्री से गुजारिश की है कि यहां के मार्केट पर खास ध्यान दिया जाए। अगस्त और सितंबर में देश-दुनिया के मेहमान दिल्ली आएंगे। चांदनी चौक, खारी बावली, सदर बाजार, कश्मीरी गेट, चावड़ी बाजार, तिलक बाजार, फतेहपुरी, भागीरथ पैलेस, साइकिल मार्केट, जामा मस्जिद और बल्लीमारान जैसे मुगलकालीन बाजार ऐतिहासिक हैं। दुनियाभर के कई बड़े देशों में बिजनेस फेस्टिवल आयोजित होते हैं। चीन और दुबई के फेस्टिवल काफी मशहूर हैं, जिसमें दुनियाभर के व्यापारी और खरीदार पहुंचते हैं। इसी तर्ज पर दिल्ली में भी फेस्टिवल आयोजित होना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें