फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मच्छर जनित बीमारियों पर रोकथाम की तैयारी, बाजारों और झुग्गियों में फॉगिंग के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रत्येक वार्ड में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रोजाना किए गए कार्यों की रिपोर्टिंग की जाएः महापौर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी मच्छर जनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए एमसीडी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। महापौर ने अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए युद्धस्तर पर काम करने के निर्देश दिए।
महापौर प्रवेश वाही ने अधिकारियों को आदेश दिए कि भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों, बाजारों, झुग्गी बस्तियों और धर्मस्थलों में हर 15 दिन में नियमित फॉगिंग कराई जाए। मच्छर जनित बीमारियों को नियंत्रित करने के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

महापौर ने निर्देश दिए कि मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम में लगे सभी एमटीएस कर्मचारियों और मलेरिया इंस्पेक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाए। उन्होंने प्रत्येक घर की गहन जांच सुनिश्चित करने के आदेश भी दिए। प्रवेश वाही ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक वार्ड में व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से रोजाना किए गए कार्यों की रिपोर्टिंग की जाए, जिससे निगरानी और जवाबदेही तय हो सके।
विज्ञापन

महापौर ने अधिकारियों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश देते हुए कहा कि बारिश शुरू होने से पहले सभी संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक अभियान चलाया जाए। उन्होंने स्कूलों में चित्रकला और स्लोगन प्रतियोगिताएं आयोजित कर बच्चों के माध्यम से जागरूकता फैलाने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें