अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। महेंद्र पार्क थाना पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो डालने वाले एक नाबालिग को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक पिस्टल, दो कारतूस और एक चाकू बरामद किया है। उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं, जिनमें एक युवक हथियार लहराते हुए दिखाई दे रहा था। जांच में पता चला कि मामला महेंद्र पार्क इलाके की है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।