फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आईजीआई एयरपोर्ट को स्मार्ट बनाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
भीड़ प्रबंधन, ट्राली सिस्टम और शौचालय में लगेगा एआई-सेंसर सिस्टम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट अब स्मार्ट एयरपोर्ट बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। यात्रियों को बेहतर अनुभव देने के लिए एयरपोर्ट पर भीड़ प्रबंधन, ट्राली ट्रैकिंग और शौचालय निगरानी जैसे क्षेत्रों में एआई तकनीक और सेंसर आधारित सिस्टम लगाए जा रहे हैं।
दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) के अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट एयरपोर्ट परियोजना के तहत टर्मिनल, पार्किंग, रनवे और बैगेज एरिया में हाई-रेजोल्यूशन, वाइड-एंगल स्मार्ट कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे रियल टाइम मॉनिटरिंग और भीड़ नियंत्रण में मदद करेंगे।
विज्ञापन

ट्राली प्रबंधन को सुधारने के लिए प्रत्येक ट्राली पर सेंसर लगाने की योजना है, जिससे उनकी लोकेशन की जानकारी कंट्रोल रूम को मिलती रहेगी। इसी तरह फोरकोर्ट एरिया में यातायात को सुचारु रखने के लिए वाहनों पर सेंसरयुक्त टैग लगाए जाएंगे, जो कंट्रोल रूम को उनके लेन में प्रवेश की सूचना देंगे।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए शौचालयों में भी स्मार्ट सेंसर लगाए जा रहे हैं। ये सेंसर कंट्रोल रूम को बताते रहेंगे कि किस शौचालय का कितना उपयोग हो रहा है और कहां सफाई की जरूरत है। अधिकारियों के मुताबिक, यह पूरी पहल यात्री अनुभव को बेहतर और संचालन को अधिक कुशल बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें