फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दो वर्ष पूरे होने पर एनसीआरटीसी ने मनाया नमो भारत दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यमंत्री ने नमो भारत की नई सिग्नेचर ट्यून लॉन्च की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सोमवार को दिल्ली के भारत मंडपम में नमो भारत की दो वर्षीय यात्रा के उपलक्ष्य में नमो भारत दिवस समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू मौजूद रहे। इस अवसर पर आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के सचिव श्रीनिवास कटिकिथला, एनसीआरटीसी के प्रबंध निदेशक शलभ गोयल, निदेशक मंडल और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
समारोह में तोखन साहू ने नमो भारत की नई सिग्नेचर ट्यून लॉन्च की, जिसमें भारतीय शास्त्रीय और आधुनिक पश्चिमी संगीत का संगम है। यह ट्यून सेवा की परंपरा और आधुनिकता का प्रतीक मानी जा रही है। कार्यक्रम में बीते दो वर्षों में नमो भारत की उपलब्धियों और यात्राओं की झलक एक फिल्म के माध्यम से दिखाई गई, जिसमें यात्री सुविधा सुधार, पर्यावरणीय स्थिरता, वित्तीय प्रबंधन और तकनीकी नवाचारों को उजागर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में उत्कृष्ट कर्मचारियों को वार्षिक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया और प्रसिद्ध संगीतकार आर. डी. बर्मन को श्रद्धांजलि स्वरूप “आर. डी. बर्मन: द म्यूजिकल सागा” कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। फिलहाल नमो भारत ट्रेन दिल्ली–गाजियाबाद–मेरठ कॉरिडोर के 55 किलोमीटर लंबे खंड पर 11 स्टेशनों के साथ परिचालित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें