मां को खुश करने के लिए आजकल युवा मॉल और दुकानों में खूब खरीदारी करने में जुटे हुए हैं। 14 मई यानी रविवार को पड़ने वाले इस खास दिन को और यादगार बनाने के लिए एक से एक खास उपहारों की रेंज बाजार में उपलब्ध है।
हर युवा अपनी मां को खुश करने के लिए उनके पसंद के उपहार बाजारों से खरीद रहे हैं। इसकी तैयारी को लेकर मॉल में बनी आर्चीज गैलरी भी सजनी शुरू हो गई है। आर्चीज गैलरी के संचालक रजत ने बताया कि इस बार मदर्स डे पर विशेष प्रकार के उपहार आए हुए हैं।
इसमें 80 प्रकार के कार्ड आए हुए है जिनमें मां के लिए अलग-अलग कहानियां व श्लोक छपे हुए हैं। खास उपहारों में बचत टिन भी उपलब्ध है जिसमें मां अपने बचत के पैसे डाल सकती हैं। यही नहीं, खुले बाजार में कपड़ों और आर्टीफिशियल ज्वेलरी की बड़ी रेंज भी है जिसे वाजिब कीमत पर खरीदा जा सकता है।
उपहार का नाम रुपये
पोस्टर 299
मोम बॉक्स 699
मग 399
कोटेशन 250
स्क्रैप बुक 250
चॉकलेट 299 से 449
कार्ड्स 60 से 199
टैडी 100 से 1000