फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 फरवरी से लगेंगे प्रीपेड बिजली मीटर

Fri, 06 Feb 2015 01:27 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी और बिलों की पेंडेंसी पर रोक लगाने के लिए पावर कारपोरेशन शहर में प्रीपेड मीटर लगाएगा।
विज्ञापन


15 फरवरी से मीटर लगाने के अभियान की शुरूआत करने की तैयारी की जा रही है। आरडीसी स्थित विद्युत सब-स्टेशन में मीटर के लिए स्टोर रूम बना दिया गया है।

शुरूआती चरण में ये प्रीपेड मीटर सरकारी कालोनियों और अस्थायी दुकानों, खोखे में लगाए जाएंगे। ताकि दुकान शिफ्ट करने के बाद उपभोक्ताओं पर बिल की रकम बकाया न बचे।
विज्ञापन


पावर कारपोरेशन के अधिकारियों का कहना है कि इनके अलावा भी उपभोक्ता चाहे तो इन प्रीपेड मीटर को लगवा सकते हैं। इसके लिए उन्हें आवेदन करना होगा।

जल्द ही पावर कारपोरेशन उपभोक्ताओं के लिए प्रीपेड मीटर को लेकर गाइड लाइन जारी कर देगा। प्रीपेड मीटर के जरिए लोगों को पावर कारपोरेशन से पैसा रिचार्ज कराना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें