फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahr : गर्भवती महिला सिपाही और उसके पति के साथ मारपीट, हिरासत में लेते ही आरोपी की तबीयत बिगड़ी... रेफर

Sat, 05 Jul 2025 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

थाना पहुंचने पर आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल पुलिस ने आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्याना नगर के बुगरासी चौराहे पर बुलंदशहर से अल्ट्रासाउंड कराकर लौट रही स्याना थाने में तैनात गर्भवती महिला सिपाही व उसके सिपाही पति के साथ धारदार हथियार दिखाकर मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार स्याना थाना में तैनात सिपाही अंकित व गर्भवती महिला सिपाही सोनम बुलंदशहर से अल्ट्रासाउंड कराकर नगर को लौट रहे थे। इसी दौरान नगर के चांदपुर चुंगी पर अंकित की गाड़ी नगर में चांदपुर चुंगी के पास आगे चलती गाड़ी से टकरा गई। 

नगर के बुगरासी चौराहे परआगे चलती गाड़ी में सवार डॉ कुशलपाल ने धारदार हथियार दिखाते हुए गर्भवती सिपाही महिला व अंकित के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन


वही, थाना पहुंचने पर आरोपी की तबीयत बिगड़ गई। तत्काल पुलिस ने आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें