फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : विशाल मेगा मार्ट की इमारत में आग, तीसरी मंजिल पर भड़क रहे हैं शोले; लिफ्ट में फंसा आदमी बाहर निकाला

Sat, 05 Jul 2025 03:36 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आग के कारण लिफ्ट में फंसे आदमी को बाहर निकाल लिया गया है। उसे अस्पताल भेजा है। 
विज्ञापन
विशाल मेगा मार्ट में लगी आग - फोटो : भूपिंदर सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करोल बाग के पदम सिंह रोड स्थित विशाल मेगा मार्ट की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार शाम अचानक आग लग गई। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के अलावा दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। अभी आग तीसरे ुमाले पर लगी हुई है। उसे बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी एम.के. चट्टोपाध्याय ने बताया कि फिलहाल तीसरी मंजिल पर आग लगी हुई है और वहां तेल और घी रखा हुआ है। हमने बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, पहली मंजिल और दूसरी मंजिल समेत बाकी बिल्डिंग की आग बुझा दी है। आग लगने के दौरान बिजली कट गई थी... इसलिए लिफ्ट में मौजूद एक व्यक्ति बीच में ही रुक गया था, जिससे वह फंस गया... हमने उसे अभी बाहर निकाला है और अस्पताल भेजा है।

हालांकि वहां मौजूद सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। लेकिन एक व्यक्ति के इमारत में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। खबर लिखे जाने तक उसकी तलाश चल रही थी। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, शुक्रवार शाम करीब 6.44 बजे दमकल विभाग को आग लगने की जानकारी मिली।
विज्ञापन

 

दमकल अधिकारी एम के चट्टोपाध्याय ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल से शुरू हुई थी। कपड़े और प्लास्टिक के सामान होने के कारण आग पूरी इमारत में तेजी से फैल चुकी थी। लोगों ने आशंका जताई कि एक व्यक्ति अंदर फंसा हुआ है।

दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। दमकल अधिकारी ने बताया कि इमारत के बेसमेंट में काफी मात्रा में कपड़े व अन्य सामान भरे हैं, इसकी वजह से आग पर काबू करने में दिक्कत हो रही है। बार बार आग भड़क रही है।

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त निधिन वाल्सन ने बताया, मेगा मार्ट के शोरूम में कपड़े और किराने का सामान बेचा जाता है। दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे हैं। साथ ही फंसे हुए शख्स की तलाश भी चल रही थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: भीगा-भीगा रहेगा वीकेंड: अब दिल्ली में मानसून एक्सप्रेस पकड़ेगी रफ्तार, अगले 48 घंटे के लिए यलो अलर्ट जारी


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें