आयकर विभाग ने चुनावों में कालेधन के प्रयोग को रोकने के लिए फिर गाइडलाइन जारी की हैं। मंगलवार को टोल फ्री नंबर जारी कर प्रत्येक जिले में कंट्रोलिंग कमेटियां गठित की गईं।
कीमती गिफ्ट आदि के लेन-देन पर नजर रखने के अलावा कीमती धातु लेकर चलने वालों की भी जांच होगी। कागजात न दिखाने पर इन्हें जब्त किया जाएगा। वेस्ट यूपी के 17 जिलों की निगरानी गाजियाबाद से की जाएगी।
टोल फ्री नंबर जारी
आयकर महानिदेशक (जांच) ने लखनऊ में सूबे का कंट्रोल रूम बनवाया है। कोई भी व्यक्ति काले धन, अघोषित संपत्तियों और मूल्यवान वस्तु लेकर आने-जाने वालों की सूचना टोलफ्री नंबर 18001808880 पर दे सकता है।
सेक्टर इंचार्ज तय
निगरानी के लिए सेक्टर बनाकर इंचार्ज तैनात कर दिए गए हैं। गाजियाबाद सेक्टर में मेरठ, बरेली, मुरादाबाद और सहारनपुर मंडलों को रखा गया है।
इसका प्रभारी ज्वाइंट कमिश्नर इनकम टैक्स सर्च संजीव यादव को बनाया गया है। प्रत्येक जिले पर दो-दो टीमें सूचनाओं पर जांच को लगाई जाएंगी। इनका प्रभारी सब सेक्टर इंचार्ज को बनाया जाएगा।