फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Election: प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल और मान पर ठोका 100 करोड़ का मानहानि का दावा, कहा- बेबुनियाद आरोप लगाए

Wed, 22 Jan 2025 06:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

प्रवेश वर्मा के मुताबिक, केजरीवाल का दावा पूरी तरह झूठा और राजनीति से प्रेरित है। वर्मा ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को जो सबूत सौंपे हैं, उससे पता चलता है कि पंजाब से हजारों गाड़ियां दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए लाई गई हैं।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और प्रवेश वर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ 100 करोड़ रुपये के मानहानि का दावा किया है। इसके लिए वर्मा ने दोनों नेताओं को कानूनी नोटिस भेजा है। भाजपा नेता का कहना है कि आप के दोनों नेताओं ने उनके खिलाफ झूठे और बेबुनियाद बयान दिए हैं। इससे चुनाव के दौरान उनकी छवि खराब करने की कोशिश की गई है।

विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल और भगवंत मान के उन आरोपों को सिरे से खारिज किया है, जिसमें दोनों नेताओं ने कहा था कि वर्मा ने पंजाबियों को ''देश के लिए खतरा'' बताया है। वर्मा के मुताबिक, वह व उनके परिवार ने सिख समुदाय के लिए जो किया है, वह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल का दावा पूरी तरह झूठा और राजनीति से प्रेरित है। वर्मा ने बताया कि उन्होंने चुनाव आयोग और दिल्ली पुलिस को जो सबूत सौंपे हैं, उससे पता चलता है कि पंजाब से हजारों गाड़ियां दिल्ली में चुनाव प्रचार के लिए लाई गई हैं। इनमें आप के मंत्री, विधायक और खुद मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल हैं।

उनका आरोप है कि चुनाव प्रक्रिया और मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इन वाहनों से चीन में बने सीसीटीवी कैमरे, शराब और पैसे बांटे जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के लिए भगवान राम और हनुमान पर की गई टिप्पणी को भी मुद्दा बनाया है। यह टिप्पणी न केवल असंवेदनशील है, बल्कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली भी है। 
विज्ञापन

प्रवेश वर्मा ने कहा कि इस तरह के बेबुनियाद आरोपों के खिलाफ उन्होंने केजरीवाल और सीएम मान के खिलाफ 100 करोड़ रुपये मानहानि का मुकदमा दायर किया है। साथ ही दावा भी किया कि अगर वह यह मानहानि मुकदमा जीतते हैं, तो उससे मिलने वाली पूरी राशि का उपयोग नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों में करेंगे। दूसरी तरफ वर्मा ने चुनाव आयोग से मांग की है कि आप की इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करे और दिल्ली विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराया जाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें