फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक करोड़ के गहनों पर किया हाथ साफ: जैसे ही रेड लाइट पर रुकी ज्वेलर की गाड़ी, अचानक शीशा टूटा और बैग गायब

Wed, 22 Jan 2025 10:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मंगलवार रात पुलिस को अशोक विहार फेज तीन स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास कार से चोरी होने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता विजय मिले। उन्होंने बताया कि उनकी करोलबाग में ज्वेलरी की दुकान है। वह रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद बैग में करीब एक करोड़ कीमत के गहने लेकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के भारत नगर इलाके में दुकान से घर जा रहे ज्वेलर की कार से बदमाशों ने बैग चुरा लिया। बैग में करीब एक करोड़ के गहने थे। बदमाशों ने लालबत्ती पर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ज्वेलर की शिकायत पर भारत नगर थाना पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरे की जांच कर आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को अशोक विहार फेज तीन स्थित लक्ष्मीबाई कॉलेज के पास कार से चोरी होने की शिकायत मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता विजय मिले। उन्होंने बताया कि वह परिवार सहित शालीमारबाग इलाके में रहते हैं। उनकी करोलबाग में ज्वेलरी की दुकान है। वह रोज की तरह दुकान बंद करने के बाद बैग में करीब एक करोड़ कीमत के गहने लेकर घर जा रहे थे। लक्ष्मीबाई कॉलेज के लालबत्ती पर वह रुके।
विज्ञापन

इसी दौरान उनकी कार का शीशा टूटा और एक युवक पिछला गेट खोलकर सीट पर रखा बैग लेकर फरार हो गया। शुरुआती जांच में पुलिस ने गुलेल गैंग के बदमाशों के वारदात में शामिल होने के साक्ष्य मिले हैं। इस गैंग के बदमाश गुलेल मारकर कार का शीशा तोड़ते हैं और फिर उनका सहयोगी कार का दरवाजा खोलकर उसमें रखे सामान को गायब कर देते हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें