फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में दुष्कर्म केसः मेडिकल जांच में महिला के शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान, दूसरा आरोपी क्लीनर गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2020 03:51 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही बस में महिला के साथ दुष्कर्म मामले में गुरुवार को कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने दूसरे आरोपी क्लीनर मयूरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बस मालिक के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन


वहीं, प्राथमिक मेडिकल जांच रिपोर्ट में पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह ने बताया कि इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले चालक को गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि मंगलवार रात प्रतापगढ़ से नोएडा आ रही बस में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। आरोप बस चालक पर लगा था।  बस में दो चालक, एक क्लीनर समेत करीब दो दर्जन लोग बैठे थे।
विज्ञापन


लखनऊ से मथुरा के बीच बस की पिछली सीट पर वारदात को अंजाम दिया गया था। महिला ने बुधवार सुबह नोएडा पहुंच पुलिस से शिकायत की थी। सेक्टर-20 पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और बस को जब्त कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें