केजरीवाल अपने घर के बिजली के बिल को लेकर पहले ही अपने विपक्षियों से घिरे थे। अब उनके पूर्व सहयोगी व आप पार्टी के संस्थापक रहे प्रशांत भूषण ने भी दिल्ली के सीएम की बेहद कड़े शब्दों में आलोचना की है।
प्रशांत भूषण ने केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि पहले तो उन्होंने अपनी छवि चमकाने के लिए जनता के करोड़ों रुपए खर्च किए। अब सीएम के घर के बिजली का बिल लाखों रुपए में आया है।
प्रशांत ने केजरीवाल की कथनी और करनी में अंतर होने की बात को बेहद ही शर्मनाक बताते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने पहले तो लोगों से वादा किया था कि वो वीआईपी कल्चर खत्म कर देंगे। लेकिन जितना बिजली का बिल केजरीवाल का आया है उससे वीआईपी कल्चर कहीं खत्म होता नहीं दिखाई देता।