स्वराज अभियान के संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराध की सबसे बड़ी वजह शराब है।
इसके बावजूद रिहायशी इलाकों में 100 मीटर के दायरे में शराब का ठेका नहीं खोले जाने के कानून को 2010 में सरकार ने बदल दिया।
प्रशांत भूषण बुधवार को कोटला मुबारकपुर में शराब के ठेके से परेशान स्थानीय निवासियों की समस्या पर बुलाई गई जनसुनवाई में बोल रहे थे।