फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर ड्यूटी करो, पाओ 2800 रुपये की प्रोत्साहन राशि

Thu, 02 Mar 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

सार

- 10 से 17 के बीच परिवहन निगम ने चालक और परिचालकों के लिए योजना जारी 
- आठ दिन ड्यूटी व 2000 किमी से अधिक पर 2800 रुपये की मिलेगी प्रोत्साहन राशि
- सभी नियमित और संविदा कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, पालन न करने पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर परिवहन निगम मुख्यालय, लखनऊ ने पूरे प्रदेश के नियमित और संविदा चालकों व परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना जारी की है। इसके तहत ग्रामीण सेवा में आठ दिन की ड्यूटी और 2400 किमी व शहर सेवा में आठ दिन और 2000 किमी से अधिक सेवा देने पर 2800 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी। यह योजना 10 मार्च से 17 मार्च तक प्रभावी है।
विज्ञापन


यूपी रोडवेज नोएडा के एआरएम एसके वर्मा ने बताया कि होली के दौरान आठ दिन के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इसका सर्कुलर लखनऊ मुख्यालय से मिल गया है। इसके तहत ग्रामीण सेवा में आठ दिन की ड्यूटी और 2400 किलोमीटर और शहर सेवा में आठ दिन और 2000 किमी से अधिक सेवा देने पर 2800 रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी।

संविदा चालक और परिचालकों को 2400 व 2000 किमी से अधिक अतिरिक्त किमी पर 55 पैसे प्रति किमी अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा 10 मार्च से 17 मार्च में सात दिन ड्यूटी और 300 किमी ग्रामीण एवं 250 किमी शहरी सेवा में न्यूनतम औसतन किलोमीटर प्रतिदिन होने पर 350 रुपए प्रति दिन विशेष प्रोत्साहन मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

700 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि

डिपो कार्यशाला के कर्मचारियों को आठ दिन की उपस्थिति पर 850 रुपये और सात दिन की उपस्थिति पर 700 रुपये बतौर प्रोत्साहन राशि मिलेगी। एआरएम ने कहा कि होली पर यात्रियों को अधिक से अधिक परिवहन सुविधा मिल सके, इसके लिए प्रोत्साहन योजना लाई जाती है।

उन्होंने बताया कि आठ मार्च से 19 मार्च तक सभी नियमित और संविदा कर्मचारियों को कोई अवकाश (विषम परिस्थिति को छोड़कर) नहीं मिलेगा। पहले से भी यदि इस अवधि में कोई स्वीकृत अवकाश है तो उसे निरस्त कर दिया गया है। आदेश की अवहेलना करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें