प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में आज एक बड़ा दिन है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद रायन स्कूल के मालिकों की गिरफ्तारी पर एक दिन की रोक लगा दी है। इसके साथ ही मुंबई में हरियाणा पुलिस पिंटो परिवार(रायन ग्रुप के मालिकान) से पूछताछ कर रही है।
वहीं इस मामले में आरोपी बस कंडक्टर अशोक को तीन दिन की पुलिस रिमांड के बाद आज अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। आरोपी अशोक को 18 सितंबर को गुरुग्राम के सेशन कोर्ट में पेश किया जाएगा।
#Pradyuman death case: Main accused sent to judicial custody. He will be to be produced in #Gurugram special court on Sep 18
— ANI (@ANI) September 12, 2017
Mumbai: 2 officials of Haryana Police are questioning management of #RyanInternationalSchool (Kandivali) over #Pradyuman's murder.
— ANI (@ANI) September 12, 2017
चार दिन बाद आज रायन गुरुग्राम में हुए हत्याकांड के बाद इसकी आंच आज मुंबई भी पहुंच गई। बच्चों की सुरक्षा के लिए चिंतित अभिभावकों ने आज नवी मुंबई स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की ब्रांच के बाहर प्रदर्शन किया और सेफ्टी मेसर की जानकारी ली।
Parents protest at #RyanInternationalSchool in Navi Mumbai questioning safety of students after death of 7-year-old in #Gurugram branch pic.twitter.com/nFz9Y64V2K
— ANI (@ANI) September 12, 2017
बता दें कि रायन ग्रुप के सीईओ पिंटो ने बॉम्बे हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की थी, जिस पर आज सुनवाई हुई। बता दें कि ऑगस्टिन, ग्रेस और रायन पिंटो ने यह याचिका सोमवार को दायर की थी।
#RyanInternationalSchool student murder case: Augustine Pinto and Grace Pinto given interim protection from arrest till tomorrow.
— ANI (@ANI) September 12, 2017
इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में आज महिला वकीलों द्वारा दायर याचिका पर भी सुनवाई होनी है। यही नहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी स्कूलों की सुरक्षा को लेकर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई करेगी।
बचाव पक्ष के वकील ने बताया कि ट्रस्टी समूह के डॉ. ऑगस्टिन फ्रांसिस पिंटो (73) और ग्रेस पिंटो (62) पिछले 40 वर्षों से ज्यादा वक्त से शिक्षा के क्षेत्र में हैं।