फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न की हत्या मामले में गार्ड ने किए चौंकाने वाले खुलासे, स्कूल ने नौकरी से निकाला

Sun, 24 Sep 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
रायन स्कूल के ज‌िन दो अधिकारियों जोनल हेड और एचआर हेड को पुलिस ने गिरफ्तार किया था उन्हें आज सोहना कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने सुनवाई के बाद रायन स्कूल के उत्तरी भारत जोनल हेड फ्रांसिस थॉमस को 16 सितंबर तक वहीं एचआर हेड जेयुस को 18 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन


इससे पहले बॉम्बे हाईकोर्ट में रायन ग्रुप के मालिकों की अग्रिम जमानत की याचिका पर सुनवाई कल तक टाल दी है।

गार्ड के चौंकाने वाले खुलासे
रायन इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में बेहद खौफनाक ढंग से सात वर्षीय बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के मामले में रोज ही नए और चौंका देने वाले खुलासे हो रहे हैं। अब स्कूल के गार्ड ने इस हत्याकांड के बारे में कुछ ऐसा बोला है जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने उसे नौकरी से ही निकाल दिया है।

रायन स्कूल में गार्ड की नौकरी से निकाले गए शख्स ने बताया है कि बच्चे की हत्या के बाद फर्श पर फैले खून को साफ कराया गया था। बता दें कि इस मामले में शुरु से ही स्कूल प्रशासन पर साक्ष्यों के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगता रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे में गार्ड ने खुलासे ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि स्कूल प्रशासन ने बच्चे की हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की कोशिश की थी। सूत्रों की मानें तो गार्ड के खुलासे के बाद रायन स्कूल प्रशासन ने फिलहाल वहां काम करने वाले सभी गार्डों को नौकरी से निकाल दिया है।

बता दें कि गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल में कुल आठ गार्ड काम करते हैं और इन सभी को नौकरी से निकाल दिया गया है। इससे पहले आज फॉरेंसिक साइंस लैबारेट्री की टीम रायन स्कूल पहंची जहां वो मामले की तफ्तीश और उससे जुड़े साक्ष्य जमा कर रही है। 
विज्ञापन

ryan school
प्रद्युम्न मर्डर केस में आज आरोपी कंडक्टर का डीएनए करनाल लैब टेस्ट के ल‌िए भेजा गया है। वहीं रायन स्कूल ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है क‌ि ये केस सोहना से बाहर ट्रांसफर कर द‌िया जाए।   रायन स्कूल के वकील केटीएस तुलसी ने कोर्ट में अर्जी दी क‌ि प्रद्युम्न केस को सोहना कोर्ट की जगह साकेत कोर्ट में ट्रांसफर कर द‌िया जाए। अदालत ने स्कूल की इस या‌च‌िका पर सुनवाई की तारीख सोमवार को दी है।   
  Pradyuman death case: DNA samples of accused bus-conductor Ashok sent to Karnal Lab for testing #Haryana — ANI (@ANI) September 13, 2017
Pradyuman death case: #Ryan Int Group's northern zone head Francis Thomas requests SC to transfer the case out of Haryana — ANI (@ANI) September 13, 2017 Pradyuman death case: KTS Tulsi ,representing the school management requested SC to transfer case out of Haryana to Delhi's Saket Court — ANI (@ANI) September 13, 2017

Pradyuman death case: Supreme Court decided to hear the matter on Monday

वहीं आज गुरुग्राम के सेक्टर 31 स्थ‌ित रायन स्कूल के बाहर अभिभावकों ने आज सुबह जमकर हंगामा काटा। अभिभावक अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित थे और उसी को लेकर विरोध जता रहे थे।

दो घंटे से भी ज्यादा समय तक अभिभावकों ने प्रिंसिपल से मिलने का इंतजार किया लेकिन वो नहीं मिली। यही वजह थी कि अभिभावक बिफर गए और हंगामे पर उतर आए।



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें