फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न हत्याकांड में जुवेनाइल बोर्ड का बड़ा फैसला, आरोपी छात्र पर बालिग की तरह चलेगा केस

Thu, 21 Dec 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रद्युम्न हत्याकांड मामले में आज जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने आरोपी 11वीं के छात्र को बालिग की तरह मानने का फैसला सुना दिया है।
विज्ञापन


अदालत के इस फैसले से अब यह स्पष्ट हो गया है कि आरोपी पर अब एक वयस्क की तरह केस चलेगा और सजा भी उन्हीं धाराओं में मिलेगी। आरोपी की ह‌िरासत की म‌ियाद 22 द‌िसंबर को पूरी हो रही है और उसी द‌िन उसे सेशन कोर्ट में पेश क‌िया जाएगा। अब उसका केस जुवेनाइल कोर्ट की बजाय सेशन कोर्ट में चलेगा। 
विज्ञापन


बता दें क‌ि बुधवार को बोर्ड के सामने सुनवाई से पहले सीबीआई मंगलवार को तैयारी में जुटी रही। आरोपी छात्र का फिंगर प्रिंट फरीदाबाद स्थित ऑर्ब्जवेशन होम से लिया गया।  
विज्ञापन
15 दिसंबर को इस मामले में बोर्ड के सामने दोनों पक्षों के बीच बहस हुई थी। जिसमें आरोपी छात्र की जमानत याचिका खारिज कर दी गई थी।

बता दें कि प्रद्युम्न हत्याकांड में मामले की जांच करने के बाद सीबीआई ने 7 नवंबर को स्कूल के ही 11वीं कक्षा के छात्र को हिरासत में लिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें