फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक सहित यूजी कोर्सेज की प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक जनवरी से

Tue, 18 Dec 2018 06:03 AM IST
राजेश सैनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
परीक्षा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : डेमो
विज्ञापन

एकेटीयू के सत्र 2018-19 की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं जारी हैं। लिखित परीक्षाओं के साथ विवि ने प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। बीटेक सहित अन्य अंडर ग्रेजुएट कोर्सेज की लिखित परीक्षाएं 30 दिसंबर तक चलेंगी। फिर कॉलेजों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं एक से सात जनवरी तक होंगी। वहीं, बीआर्क व एमटेक, एमफार्म, एमआर्क में जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं पांच जनवरी तक चलेंगी।

विज्ञापन


उनके प्रैक्टिकल एग्जाम छह से 12 जनवरी तक चलेंगे। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि प्रैक्टिकल तिथियों की संभावित तिथियां घोषित कर दी गई हैं। कॉलेज विवि से तय एग्जामिनर से संपर्क कर प्रैक्टिकल की तिथियों का निर्धारण करा सकते हैं। विवि ने साफ किया है कि कॉलेजों को तय समय सीमा के अंदर ही सभी विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं संपन्न करानी होंगी। विवि की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 11 दिसंबर से शुरू हुए। परीक्षा शुरू होने के बाद विवि ने परीक्षा कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया। परीक्षा की तिथियों में संशोधन के बावजूद परीक्षाएं पांच जनवरी तक  समाप्त हो जाएंगी।

बीएड के छूटे प्रैक्टिकल देने का मौका
सीसीएसयू ने सत्र 2017-2018 में बीएड दो वर्षीय कोर्स में प्रथम वर्ष में पेपर कोड ई-702 की प्रैक्टिकल परीक्षाएं देने से वंचित विद्यार्थियों को परीक्षा देने का आखिरी मौका दिया है। ऐसे विद्यार्थियों को दोबारा परीक्षा में शामिल होने का कॉलेज से प्रत्यावेदन फॉरवर्ड कराते हुए विवि परिसर के इलाहाबाद बैंक शाखा में 1500 रुपये फीस जमा करानी होगी। फिर फीस की रसीद के साथ पूर्व में जारी प्रवेश-पत्र व अंकपत्र की छाया प्रति को विवि के गोपनीय विभाग की खिड़की नंबर 40 पर जमा करानी होगी। छूटी हुई प्रैक्टिकल परीक्षाएं 18 से 19 दिसंबर को विवि के शिक्षा विभाग में होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें