दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार शाम आई तबाही की आंधी से अभी फरीदाबाद उबर नहीं पाया है। सबसे अधिक परेशानी बिजली व्यवस्था ठीक न होने से हो रही है।
दरअसल, शुक्रवार शाम आई 92km/h की आंधी में शहर में कई जगहों पर बिजली के पोल टूट गए थे। इससे शहर की बिजली व्यवस्था एकदम चरमरा गई।
वहीं दूसरी ओर शुक्रवार शाम आई आंधी-तूफान व बारिश के बाद शनिवार को फिर से कड़ी धूप हो गई, जिससे फिर गर्मी चरम पर पहुंच गई। ऐसे में बिजली व्यवस्था ठीक न होने से लोगों को खासी परेशानी सामना करना पड़ रहा है।