ग्रेटर नोएडा कोतवाली के डाढ़ा गांव में एक युवती ने बीमारी से तंग आकर फांसी लगाकर जान दे दी।
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फर्रूखाबाद निवासी सुनील पत्नी के साथ डाढ़ा गांव में रहता है।
सुनील वहां एक जूता कंपनी में काम करता है और उसके साथ कुछ महीने से उसकी बहन मंगला (22) भी रहती थी।
यह भी पढ़ें: पति समेत परिवार के पांच लोगों ने किया गैंगरेप!
मंगला काफी दिन से बीमार थी जिस कारण वह कमजोर होती जा रही थी। जिससे उसकी शादी भी नहीं हो रही थी और इसी बात से परेशान होकर बृहस्पतिवार रात को जब उसके भइया-भाभी काम पर चले गए तब उसने फांसी लगा ली।
पुलिस का कहना है कि मंगला का इलाज कराने के लिए सुनील उसे ग्रेनो लाया था। लेकिन इलाज से कोई फायदा नहीं हो रहा था।
इससे वह मानसिक तनाव में चली गई और उसी के कारण उसने फांसी लगाकर जान दे दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।