फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती पर अफसरों का किया घेराव

Sat, 23 May 2015 01:37 AM IST
अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शालीमार गार्डन में करीब एक सप्ताह से हो रही बिजली गुल होने की समस्या परेशान रेजिडेंट्स का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने 33केवीए सबस्टेशन पर एसडीओ का घेराव किया। लोगों ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ, तो लोग सबस्टेशन पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे।

भाजपा के महानगर महामंत्री संजीव शर्मा ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से कालोनी में बिजली व्यवस्था बदहाल है। रोजाना 10 से 12 घंटे की कटौती हो रही है। सबसे बुरा हाल तो रात के समय है।
विज्ञापन


रात में बिजली की आंख मिचौली से लोग परेशान हैं। लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही है। बिजली नहीं होने के कारण पेयजल संकट भी है। लोग पानी खरीदने को मजबूर हैं। इन लोगों ने एसडीओ जागेश कुमार को ज्ञापन सौंपकर बिजली व्यवस्था बेहतर करने की मांग की।

लोगों ने चेतावनी दी है कि सोमवार तक समस्या का समाधान नहीं हुआ तो लोग अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ जाएंगे। इस मौके पर पप्पू पहलवान, किरणपाल मावी, सोनू राजपूत, पंकज भारद्वाज, देवेंद्र भाटी, मनीराम रोसा, गिरीश कपूर आदि मौजूद रहे।

गाजियाबाद में भी 8 घंटे पॉवर कट
गाजियाबाद (ब्यूरो)। शुक्रवार को लोगों को आठ घंटे के पावर कट का सामना करना पड़ा। सबसे ज्यादा परेशानी रात में होने वाले पावर कट से हो रही है।

नंदग्राम-पटेलनगर आदि पावर स्टेशनों से रोजाना रात में दो बजे तक कटौती की जा रही है। शुक्रवार को राजनगर, गोविंदपुरम, शास्त्रीनगर, लोहियानगर, विवेकानंद नगर आदि क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई।

वहीं, कविनगर के जी ब्लाक में शुक्रवार को 7 घंटे से ज्यादा बिजली गुल रही। ट्रांसफार्मर गिरने  के डर से अफसरों ने यहां की सप्लाई बंद रखी थी। जी ब्लाक में ट्रांसफार्मर के पास से वाटर सप्लाई लाइन निकल रही है।

शुक्रवार दोपहर वाटर लाइन से पानी ट्रांसफार्मर के बराबर से तेजी से बहने लगा। इससे ट्रांसफार्मर का फाउंडेशन तिरछा होने लगा और इसके गिरने का डर सताने लगा।

एसडीओ पीके गोयल ने बताया कि नगर निगम को इसकी सूचना देकर सप्लाई बंद कर दी गई। रात 8 बजे पानी बंद होने व फाउंडेशन को सीधे कराकर सप्लाई शुरू कराई गई।

सांसदों की डीएम के साथ बैठक आज
केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह और बागपत के सांसद डाॅ. सत्यपाल सिंह की डीएम के साथ पहली बैठक शनिवार को 11 बजे कलक्ट्रेट सभागार में होगी। शासन ने एमपी के नेतृत्व में पावर कारपोरेशन की बैठक डीएम के सामने कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके लिए प्रत्येक जनपद में कमेटियों का गठन किया गया है। बैठक का संयोजन डीएम करेंगे। चीफ इंजीनियर एके गुप्ता ने बताया कि बैठक में एमएलए गाजियाबाद के सुरेश बंसल, लोनी के जाकिर अली, मुरादनगर के बहाव चौधरी और साहिबाबाद के अमरपाल शर्मा रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें