- डीएलएफ में 10 से डेढ़ बजे तक कटेगी बिजली
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। डीएलएफ फेज-2 में बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक बिजली नहीं रहेगी। बिजली निगम की ओर से रखरखाव के कार्य के कारण बिजली काटे जाने की सूचना दी गई है।
सब अर्बन कार्यकारी अभियंता और डीएलएफ के एसडीओ ने इस बाबत जारी पत्र में कहा कि इससे इलाके के 11 फीडर प्रभावित होंगे। इलाके के 25 /31.5 एमवीए और 66/11 केवीए सबस्टेशन के पावर ट्रांसफार्मर के मरम्मत कार्य को लेकर बिजली काटी जानी है। इससे सेंट्रल आर्केड, कॉरपोरेट पार्क, डीएलएफ फेज -3, बेसमेंट, आरके, जीएच ब्लॉक, मेट्रो वॉक, इफ्को चौक, अटारिया और डीएलएफ आर ब्लॉक, रेनकॉन और जीएमडी के 11 केवी के फीडरों से जुड़ी लाइनें इस दौरान प्रभावित होंगी।