प्रदूषण नियंत्रण करने के लिए की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) ने रेडी मिक्स कंक्रीट (आरएमसी) प्लांटों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। बुधवार को हुई कार्रवाई सहित दो दिन में कुल दस आरएमसी प्लांट हटाए गए हैं।
यह कार्रवाई सहायक अभियंता हरिप्रकाश की टीम ने की। इसका मुख्य उद्देश्य प्रदूषण नियंत्रण और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना है। निर्माण गतिविधियों से होने वाले धूल और वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाना आवश्यक है। निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने बताया कि आरएमसी प्लांटों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित निगरानी अभियान भी आगे जारी रहेगा। प्रभावी निगरानी और प्रवर्तन कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना गया है।