फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा गाजियाबाद के पावर कट पर फैसला

Tue, 18 Mar 2014 09:43 PM IST
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के पावर कट पर बुधवार को लखनऊ में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। ट्रांसमिशन लाइन के कंडक्टर (तार) बदलने के चलते लोगों को तीन महीने तक बिजली किल्लत का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


लखनऊ में ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन के चेयरमैन की बैठक में इसका निर्णय लिया जाएगा। ट्रांसमिशन ने कई विकल्प तैयार कर अधिकारियों को सौंपे हैं। इनमें आवासीय फीडर को थोड़ी सप्लाई देने और कामर्शियल को बंद रखना भी शामिल है।

मुरादनगर से लालकुंआ तक की 18.5 किमी लंबी ट्रांसमिशन लाइन के बंद होने पर बुधवार को फाइनल निर्णय लिया जाएगा।

ट्रांसमिशन जहां चुनाव होने के तत्काल बाद 11 मई से तीन महीने तक तार बदलने का काम कराने की तैयारी कर रहा है, वहीं चीफ इंजीनियर ने गर्मी और चुनावों के चलते इस दौरान शट-डाउन देने से स्पष्ट इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को डिस्ट्रीब्यूशन के चेयरमैन संजय अग्रवाल और ट्रांसमिशन के चेयरमैन कामराज रिजवी के मध्य बैठक में इस पर अंतिम निर्णय होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें