फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाइनलॉस के नाम पर कटेगी बिजली

Wed, 19 Apr 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
wine protest
विज्ञापन
अगर आप समय से बिजली का बिल जमा कर रहे हैं, लेकिन आपके इलाके में लाइनलॉस अधिक है तो इसका खामियाजा आपको भी उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


दरअसल, बिजली निगम ने घाटे से उबरने के लिए नया फॉर्मूला अपनाया है। जिस फीडर पर लाइनलॉस अधिक है, उस फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली कटौती भी ज्यादा झेलनी होगी। अधिक लाइनलॉस वाले 49 फीडरों की पहचान कर बिजली निगम ने बुधवार को कटौती का शेड््यूल जारी कर दिया है। तय शेड््यूल के मुताबिक बिजली कटौती बुधवार से बिजली कटौती शुरू कर दी गई। 
विज्ञापन


जिन फीडरों पर लाइनलॉस 50 फीसद से अधिक होगा, वहां रोजाना 8 घंटे कटौती होगी। 35 से 50 फीसद लाइनलॉस वाले फीडर को 6 घंटे का कट झेलना होगा, जबकि 20 से 25 फीसद लाइनलॉस वाले क्षेत्र में दो घंटे का कट लगेगा। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता मुकेश गुप्ता ने बताया कि तय शेड््यूल के मुताबिक कटौती का सिलसिला शुरू कर दिया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें