फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीआर के इस गांव में 20 दिनों से नहीं आई है बिजली

Wed, 27 Jul 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
Power cut leads 21 die in Hyderabad govt hospital as staff blame - फोटो : demo
विज्ञापन
फिरोजपुर झिरका के गांव बीवां के मनिया मोहल्ले में पिछले 20 दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका हुआ है। ट्रांसफार्मर के फुक जाने से ग्रामीणों को बिजली-पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

  ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग एवं उसके अधिकारियों को इस समस्या के बारे में कई बार शिकायत की जा चुकी है। लेकिन समाधान नहीं किया जा रहा। ग्रामीणों ने उपायुक्त से समस्या दूर करने की गुहार लगाई है। उधर बिजली विभाग के एसडीओ घनश्याम दास ने कहा कि ट्रांसफार्मर को जल्द ही बदलवा दिया जाएगा।
ग्रामीण खालिद अहमद, तैय्यब, शेर मोहम्मद, निज्जर, समसू, उसमान, आस मोहम्मद और अमल आदि ने बताया कि उनके गांव के मनिया मोहल्ले में बिजली का ट्रांसफार्मर फुके होने की शिकायत उन्होंने कई बार संबंधित विभाग से की  है, लेकिन विभाग कोई न कोई बहाना लगाकर उन्हें टरका रहा है। ट्रांसफार्मर फुके होने के कारण पानी की समस्या हो गई है और ग्रामीणों व पशुओं को पीने के पानी के लाले पडे़ हुए हैं।
विज्ञापन

इस संदर्भ में बिजली विभाग के एसडीओ घनश्याम दास ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत उन्हें मिल गई है। विभागीय कर्मचारियों को ट्रांसफार्मर बदलने के लिए बोल दिया गया है। जल्द ही गांव का फुका हुआ ट्रांसफार्मर बदलवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें