तकनीकी और मरम्मत कार्य की वजह से दिल्ली के बिजली वितरण कंपनी यमुना पावर लिमिटेड के कुछ इलाकों में बुधवार को आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।
नंद नगर के कबीर नगर में 11 से 5, शंकर रोड डिवीजन के झंडेवालान इलाके में 10:30 से 4:30 और दिलशाद गार्डन के न्यू सीमापुरी इलाके में सुबह 10 से 5 बजे तक बिजली गुल रह सकती है। इसके अलावा भी कुछ क्षेत्रों में बिजली नहीं आएगी।