फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतम खेतान की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Tue, 07 Oct 2014 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने करीब 3600 करोड़ रुपये के वीवीआईपी अगस्ता-वेस्टलैंड हेलीकॉप्टर रिश्वत मामले में गिरफ्तार व्यवसायी गौतम खेतान की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी है।
विज्ञापन


खेतान को पटियाला हाउस स्थित मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिवक्ता नवीन माटा ने तर्क रखा कि आरोपी की जमानत पर सुनवाई इस अदालत के अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

संबधित अदालत ने फाइल जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में भेज दी, ताकि उचित अदालत के समक्ष सुनवाई हो जाए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश के अवकाश पर होने से तय नहीं हो पाया कि इस मामले की सुनवाई किस अदालत में होगी।
विज्ञापन


आखिर खेतान की न्यायिक हिरासत दो दिन के लिए बढ़ा दी गई। अब 9 अक्तूबर को जमानत पर सुनवाई होगी। ईडी ने जुलाई में खेतान, पूर्व आईएएफ चीफ एसपी त्यागी व 19 अन्य के खिलाफ वीवीआईपी हेलीकाप्टर सौदे में रिश्वत के आरोप में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें