फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में गए तो चली जाएगी नौकरी!

Tue, 21 Jan 2014 04:29 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में बिजली निगम कार्यालय के 50 मीटर दायरे में प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों पर गाज गिर सकती है। ऐसे में कर्मचारियों को अपनी नौकरी तक गंवानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


फरीदाबाद सर्किल कार्यालय ने हड़ताल के दौरान निगम कार्यालय परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सेक्टर-12 स्थित कोर्ट में याचिका डाली थी, जिस पर कोर्ट ने स्टे दे दिया है। इसके अलावा बिजली निगम ने हड़ताल करने वालों की नौकरी समाप्त करने के भी संकेत दिए हैं।

बिजली निगम कर्मचारी 21 से लेकर 23 जनवरी तक हड़ताल पर रहेंगे। कार्यालय के 50 मीटर क्षेत्र तक प्रदर्शन प्रतिबंधित कर दिया गया है।

इसके अलावा बिजली निगम मुख्यालय ने हड़ताल के दौरान किसी प्रकार की तोड़फोड़ या उपद्रव करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। एसई आरएस यादव ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश प्राप्त होने के बाद कोर्ट से स्टे लिया गया है। सभी निर्देश कर्मचारियों को बता दिए गए हैं।
विज्ञापन


जेई को मनाने की कोशिश
तीन दिवसीय हड़ताल में जेई स्तर के बिजली कर्मचारी भाग न लें, इसके लिए सोमवार को दिनभर अधिकारियों ने मशक्कत की। कुछ जेई ने हड़ताल में शामिल न होने का आश्वासन दिया है, जबकि कुछ को लेकर अधिकारी असमंजस में रहे।

शिक्षक हड़ताल पर गए तो कार्रवाई होगी
फरीदाबाद में तालमेल कमेटी के आह्वान पर अगर शिक्षक व कर्मचारी हड़ताल पर गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह बात शिक्षा विभाग की वित्तायुक्त सुरीना राजन ने कही है। इसके तहत सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी किया गया है, जिसमें यह कहा गया है कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ की ओर से 21, 22 व 23 जनवरी को होने वाली हड़ताल में शामिल होने की घोषणा की गई है। ऐसे में विभाग के सभी अधिकारी इस हड़ताल में शामिल होने वाले शिक्षकों व कर्मचारियों पर पैनी नजर रखें। अगर कोई शिक्षक व कर्मचारी हड़ताल में शामिल होता है, तो उसे अनुपस्थित समझा जाए।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें