फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरे हुए व्यक्ति के स्पर्म से पैदा होगा बच्चा!

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की एक साहसी महिला डॉक्टर की कहानी पढ़कर आप आश्चर्यचकित हो जाएंगे। उन्होंने जिस साहस से अपने ऊपर गुजरी घटना में भी अपने पेशे से मिली जानकारी का उपयोग किया, वह वास्तव में एक प्रेरणादायी कहानी है। दरअसल, एक विधि है पोस्थमस स्पर्म रीट्राइवल। इसके जरिए किसी मरे हुए शख्स के स्पर्म से भी गर्भधारण कराया जा सकता है।
विज्ञापन


विधि के मुताबिक किसी शख्स के मरने के बाद निकाले गए स्पर्म से भी गर्भधारण किया जा सकता है। इसमें मरने के दो से छह घंटे के बीच निकाले गए स्पर्म से गर्भधारण होने की संभावना अधिक होती है।

मरने के बाद निकाले गए स्पर्म से पत्नी को अगले पांच सालों के बीच कभी भी गर्भधारण कराया जा सकता है। इस महिला डॉक्टर को भी इस विधि की जानकारी थी। निश्चित तौर पर वह अपने पति की मौत से दुखी थीं, लेकिन धैर्य व सूझ-बूझ के चलते भविष्य में उनके मां बनने की संभावनाएं बनी रहेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दिल्ली में इस तरह का पहला मामला

पति की मृत्यू के बाद महिला डॉक्टर ने अपने एक डॉक्टर मित्र के सहयोग से उस विधि के खास तौर-तरीकों से पति का स्पर्म निकालकर स्पर्म बैंक में जमा करा दिया। उनके मुताबिक अगले पांच सालों के भीतर जब वह मां बनने की सोचेंगी तब इस स्पर्म का इस्तेमाल करेंगी।

दिल्ली की एक जानी मानी डॉक्टर के अनुसार यह एक तकनीक है। यूरोप में इस तकनीक का सफल प्रयोग भी हो चुका है। हालांकि भारत में उन्होंने अब तक इस तरह के किसी मामले की पुष्टि नहीं की।

इसके तहत पुरुष की मौत के बाद ऑपरेशन के जर‌िए उसके प्राइवेट पार्ट के टेस्किल थैली से स्पर्म निकाल लिया जाता है। इसका अगले पांच सालों तक प्रयोग किया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें