फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने पोस्टर लगाकर पूछे केजरीवाल से सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
'प्रधानमंत्री सर' के जवाब में अब 'केजरीवाल सर' के नाम से दिल्ली में पोस्टर लगवाए गए हैं और दिल्ली के मुख्यमंत्री से जवाब मांगा गया है। इस बार यह सब भारतीय जनता पार्टी ने किया है। हालांकि 'प्रधानमंत्री सर' वाला पोस्टर आप ने कुछ दिन पहले ही लगवाया था।
विज्ञापन


दिल्ली में प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने होर्डिंग की एक नई श्रृंखला जारी की है जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा बजट में प्रचार के लिए तय किए गए 526 करोड़ के भारी-भरकम रकम पर सवाल उठाया है।

इन होर्डिंग की शुरुआत होती है 'केजरीवाल सर, जवाब दो' से। दिल्ली के मुख्यमंत्री को संबोधित इन होर्डिंग में पहला सवाल किया गया है कि जनता के 526 करोड़ रुपयों को अपने प्रचार पर खराब क्यों कर रहे हैं?
विज्ञापन


सवाल के साथ ही बीजेपी ने बताया है कि प्रचार के लिए खर्च की जानी वाली इस राशि से दिल्ली सरकार अगर चाहे तो जनहित के क्या-क्या काम कर सकती है।

असल में इस पोस्टर वार के जरिए बीजेपी महिला सुरक्षा के नाम पर आप द्वारा जारी हालिया विज्ञापन पर भी अप्रत्यक्ष हमला करती है। होर्डिंग में बताया गया है कि दिल्ली सरकार बजट के इस पैसे से महिला सुरक्षा के लिए 5 लाख कैमरे लगवा सकती है।

कैसे शुरु हुआ पोस्टर वार

इसी साल फरवरी में हुए दिल्ली चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने महिला सुरक्षा और अनाधिकृत कॉलोनियों का मुद्दा गंभीरता से उठाया था। होर्डिंग के माध्यम से बीजेपी ने इस वादे पर भी हमला किया है।

बीजेपी ने आप सरकार को सुझाव देते हुए बताया है कि 526 करोड़ के इस बजट से दिल्ली की 1000 कालोनियों को साफ पानी मुहैया कराया जा सकता है।

साथ ही भाजपा ने यह भी बताया है कि इन पैसों से गरीबी में जी रहे दिल्ली के 5 लाख परिवारों को एक साल की पेंशन और एक लाख युवाओं को रोजगार ‌दिया जा सकता है।

बता दें कि कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी ने सीधे प्रधानमंत्री को संबोधित करने वाले पोस्टर पूरी दिल्ली में लगवाए थे जिसमें दिल्ली सरकार के काम में बाधा न डालने का निवेदन किया गया था।
विज्ञापन

'बेरोजगार हो गए हैं बीजेपी नेता'

आम आदमी सरकार पिछले कुछ दिनों से लगातार टीवी और रेडियो विज्ञापन के माध्यम से बताने की कोशिश कर रही है कि दिल्ली में कानून व्यसस्‍था में सुधार नहीं हो रहा है, क्योंकि दिल्ली पुलिस उनके नियंत्रण में नहीं है।

बीजेपी ने इन होर्डिंग में आप सरकार को सुझाया है कि इतने पैसों से जहां महिला सुरक्षा के लिए दिल्ली में 5 लाख कैमरे लगाए जा सकते हैं, वहीं इन पैसों से दिल्ली में 200 नये स्कूल और 50 नये कॉलेज खोले जा सकते हैं।

इस बारे में प्रदेश उपाध्यक्ष सुजीत सिंह चहल का कहना है कि केजरीवाल सरकार इसी भाषा को समझती है, इसलिए होर्डिंग के माध्यम से ही उनसे बात कही गई है।

जबकि आप प्रवक्ता दिलीप पांडे का कहना है कि दिल्ली में आप को मिली अप्रत्याशित सफलता से बीजेपी बौखलाई हुई है। बीजेपी से ज्यादातर नेता बेरोजगार हो गए हैं और लोगों का ध्यान आकर्षित करने के लिए वो ऐसे काम कर रहे हैं।

दिलीप का कहना है कि उनकी पार्टी इन चीजों से प्रभावित होने वाले नहीं है और दिल्ली सरकार अपना काम वैसे ही करती रहेगी जैसे कर रही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें