सरकारी डाकघर में एक खाताधारक चावला कॉलोनी निवासी रेणू गुप्ता ने एनआईटी स्थित मुख्य पोस्ट मास्टर को दो कर्मचारियों के खिलाफ शिकायत दी है। इसके अलावा पीड़िता ने इसकी प्रति प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री मनोहरलाल और मुख्य डाक अधिकारी अंबाला को भी भेजी है।
पीड़िता रेणू का कहना है उसने और उसके पति राजेश गुप्ता ने मेन बाजार स्थित डाकघर में एनसीई स्कीम के लिए 40, 000 और 20, 000 रुपये विनियोजित किए हैं।
जिसके बदले में हमें 80 व 40 सर्टिफिकेट 500 रुपये प्रति सर्टिफिकेट के हिसाब से दिए गए। जिसकी समयावधि 23 जुलाई को समाप्त हो चुकी है। स्कीम पूरी होने के बाद जब वह डाकघर पैसा लेने पहुंची तो एक कर्मचारी ने उसके साथ बदसलूकी की और सर्टिफिकेट फेंक दिए।
इसी तरह जब उसके पति राजेश डाकघर में गए और शिकायत दर्ज कराई तो उन्हें एक कर्मचारी ने मारने की कोशिश की।