डाक विभाग एटीएम की संख्या में बढ़ोतरी करने जा रहा है। विभाग की गोल डाकखाना नई दिल्ली जीपीओ, संसद मार्ग मुख्य डाकघर, कृष्णा नगर मुख्य डाकघर समेत आधा दर्जन से अधिक डाकघरों में एटीएम खोलने की योजना है।
एक-दो साल में सभी मुख्य डाकघरों में एटीएम होंगे। अभी दिल्ली में एकमात्र इंद्रप्रस्थ मुख्य डाकघर में एटीएम खुला है। इसे इसी डाकघर से लिंक किया गया है।
विभाग की योजना सभी डाकघरों में पहले कोर बैंकिंग शुरू करने की है। डाक विभाग में निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि एटीएम का प्रयोग सफल साबित हो रहा है। दिल्ली में अनेक जगह एटीएम खोलने की योजना है।