फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: सवारी बनकर बदमाशों ने ई-रिक्शा में बैठी महिला का सोने का कड़ा काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गोविंदपुरी इलाके की घटना, पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने में जुटी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गोविंदपुरी इलाके में ई-रिक्शा में बैठी एक महिला के हाथ से सोने का कड़ा काटने का मामला सामने आया है। आरोपी ने सवारी बनकर महिला के साथ वारदात को अंजाम दिया और ई-रिक्शा से उतरकर भाग गया। पीड़िता के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक प्रेमवती सपरिवार कालकाजी एक्सटेंशन स्थित किरण अपार्टमेंट्स में रहती है। गोविंदपुरी थाने में दर्ज प्राथमिकी में प्रेमवती ने बताया कि 9 अप्रैल की शाम करीब 4.25 बजे वह जीवन कैंप भूमिहीन कैंप चौक से सेक्टर-14 जाने के लिए ई-रिक्शा में बैठी थीं। इसी दौरान चालक ने रास्ते में एक महिला और दो अन्य लोगों को बैठा लिया। आरोप है कि कुछ दूर चलने के बाद चालक ने बहाना बनाया कि ई-रिक्शा के आगे के टायर में हवा कम है। इसी बीच साथ बैठे तीनों आरोपियों ने महिला को पीछे की सीट पर दबा दिया। आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर पीड़िता के हाथ का कड़ा काट लिया। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को सुनसान जगह पर उतारकर भाग गए। महिला को कड़ा गायब होने का अहसास होने पर उन्होंने पुलिस को घटना की शिकायत पुलिस को दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में 44 सेकंड का एक फुटेज सामने आया है, जिसमें वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और एक संदिग्ध आरोपी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें