फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली विधानसभा सदन में लगाए जाएंगे अटल बिहारी वाजपेयी और मालवीय के चित्र

विज्ञापन
विज्ञापन
25 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा करेंगे दोनों चित्रों का अनावरण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विधानसभा सदन में अटल बिहारी वाजपेयी और महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के चित्र लगाए जाएंगे। दोनों चित्रों का अनावरण केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा 25 दिसंबर को करेंगे। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने इसे राष्ट्रीय नायकों को सम्मान देने का ऐतिहासिक अवसर बताया।
अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर होने वाले इस अनावरण के बाद दोनों चित्र सदन की विरासत में स्थायी रूप से शामिल किए जाएंगे। गुप्ता ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री रहे, वे कवि और दूरदर्शी नेता थे, जिनके नेतृत्व में देश ने आर्थिक सुधार, राष्ट्रीय सुरक्षा और वैश्विक प्रतिष्ठा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंडित मदन मोहन मालवीय स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख नेता, शिक्षाविद और प्रभावशाली वक्ता थे। रॉलेट एक्ट के खिलाफ उनका छह घंटे 30 मिनट का ऐतिहासिक भाषण और 190 से अधिक संसदीय भाषण देश के मार्गदर्शन की मिसाल रहे। दोनों विभूतियों की तस्वीरें जनप्रतिनिधियों को राष्ट्रसेवा, शांतिपूर्ण संवाद और समर्पित नेतृत्व की प्रेरणा देती रहेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें