फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकप्रिय आम महोत्सव इस साल नहीं होगा आयोजित, कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने आने से किया इनकार

Tue, 21 Jul 2020 06:05 AM IST
Vikas Kumar आदित्य पाण्डेय, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
आम महोत्सव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

आम के शौकीन लोगों को हर साल आम महोत्सव का इंतजार रहता है। जनकपुरी दिल्ली हाट में आयोजित होने वाले आम महोत्सव में पूरे देश से लगभग 500 से अधिक आम की किस्में अपने अनूठे नामों के साथ मौजूद होती हैं। स्वाद और मिठास के कारण लोग आम महोत्सव के दीवाने हैं लेकिन महामारी के इस दौर में दिल्ली पर्यटन विभाग ने इस बार आम महोत्सव नहीं कराने का निर्णय लिया है। यहां 2014 से आम महोत्सव आयोजित करवाया जाता है। 

विज्ञापन


राजधानी में 31 सालों से लगातार जुलाई महीने में आम महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा था। मलिहाबाद लखनऊ, पटना, जयपुर, नासिक, झारखंड और दिल्ली एनसीआर से कृषि वैज्ञानिक और आम की व्यवसायिक खेती करने वाले किसान इसमें शामिल होते थे। पिछले साल आम महोत्सव में आम की 10 फुट ऊंची प्रतिकृति स्थापित हुई थी। जिस पर अपने हस्ताक्षर करते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा था कि यह आम महोत्सव है लेकिन बहुत खास है। 

आम प्रेमियों को भी यह महोत्सव बेहद खास है क्योंकि यहां आम खाने से जुड़ी महिलाओं और बच्चों के बीच अनूठी प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। जनकपुरी दिल्ली हाट के मैनेजर मनोज कुमार ने बताया कि गर्मियों से शुरू होकर मानसून तक यहां लगभग दर्जन भर महोत्सव होते हैं लेकिन इस साल सब स्थगित कर दिया गया है। जब तक कोरोना वायरस की वैक्सीन नहीं आ जाती स्थिति ऐसी ही रहने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें